बालको एटीएम लूटकांड का पर्दाफाश, एक शातिर आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Must Read

बालको परसाभाटा स्थित हिटाची एटीएम से ग्राहकों के पैसे लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश। डायल 112 की सतर्कता से आरोपी अरफात शेख (21) को धर दबोचा गया। आरोपी एटीएम के कैश आउटलेट पर काली पट्टी चिपकाकर पैसे फंसा देते थे और ग्राहक के बाहर जाते ही नकदी निकालकर फरार हो जाते थे।

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी को बालको थाना पुलिस के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील – एटीएम से पैसे निकालते समय सावधान रहें, किसी भी गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या बैंक को सूचना दें।

- Advertisement -
Latest News

बढ़ता हुआ नशा क्षेत्र के लिए गंभीर विषय: सरोज पांडे,देखिए विडिओ

कोरबा। प्रदेश में व्यापक पैमाने पर हो रही अफीम की खेती के सवाल पर सरोज पांडेय ने कहा कि...

More Articles Like This