Wednesday, February 11, 2026

Best Actress Award : छत्तीसगढ़ी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री इशिका यादव को मिला बड़ा सम्मान…! रंग झांझर अवॉर्ड में बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Must Read

कोरबा, 10 फरवरी। Best Actress Award : छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्री इशिका यादव ने अपने शानदार अभिनय के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रंग झांझर अवॉर्ड 2025-26 में उन्हें बेस्ट फ़िल्म एक्ट्रेस के सम्मान से नवाज़ा गया है।

रंग झांझर अवॉर्ड, जिसे छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, प्रदेश के फ़िल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित करने का एक प्रतिष्ठित मंच माना जाता है। इस वर्ष यह सम्मान इशिका यादव को उनकी सुपरहिट फ़िल्म ‘मोर छंइहा भुईयां 3’ में दमदार और प्रभावशाली अभिनय के लिए प्रदान किया गया।

अवार्ड की घोषणा होते ही इशिका यादव के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

इशिका यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है। मैं इसे अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी चाहने वालों को समर्पित करती हूँ जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया। मैं सतीश जैन सर की दिल से आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे ‘मोर छंइहा भुईयाँ – 3’ जैसी बड़ी फ़िल्म में काम करने का अवसर दिया। उनके मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं होता।

गौरतलब है कि इशिका यादव पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सक्रिय हैं और अपनी मेहनत, प्रतिभा और सशक्त अभिनय के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। लगातार हिट फ़िल्में देने वाली इशिका आज प्रदेश की उभरती हुई सुपरस्टार्स में शुमार की जाती हैं।

रंग झांझर अवॉर्ड में मिला यह सम्मान न सिर्फ उनके फ़िल्मी सफर की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि आने वाले समय में उनके करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This