रतनपुर। छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को होने वाला कलचुरी महोत्सव 2025 समाज की एकता और गौरव का प्रतीक बनने जा रहा है। कलार समाज जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पदाधिकारियों ने इस आयोजन के लिए पूरे प्रदेश के समाजजनों को आमंत्रित किया है।
जिला अध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा और जिला कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद सिन्हा ने कहा कि —
“जैसे भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव ने ब्रह्माण्ड पर राज्य किया, वैसे ही छत्तीसगढ़ में समाज की एकता की नई आहट सुनाई दे रही है। यह आयोजन हमारे समाज के खंड-खंड रूपों को एक सूत्र में बांधने का पवित्र प्रयास है।”
उन्होंने आगे कहा कि कल्चुरी शासकों की पुण्यभूमि से शुरू यह महोत्सव समाज में नई ऊर्जा और समरसता का संचार करेगा। रायपुर, धमतरी, बस्तर, बालोद, राजनांदगांव, साल्हेवरा जैसे क्षेत्रों के साथ अब बिलासपुर, तखतपुर, मुंगेली, कबीरधाम के कलार समाज के लोगों को भी एकीकृत करने का यह भगीरथ प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
इस आयोजन को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव का आशीर्वाद माना जा रहा है, जो समाज के बीच वैचारिक मतभेदों को समाप्त कर एकता और शक्ति का संदेश देगा।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला इकाई ने पूरे प्रदेश के समाजजनों से इस कलचुरी कलार महोत्सव में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
जय जोहार… जय कलार… 🚩















