भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल ने मनाई चंद्रशेखर आजाद जयंती, स्वच्छता अभियान का भी हुआ आयोजन

Must Read

बालको नगर, – भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल द्वारा आज सेक्टर-5 स्थित पार्टी कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

इसके पश्चात परसाभाटा चौक में स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद तथा MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, बालको मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, महामंत्री श्री संपत यादव, जय राठौर, वरिष्ठ नेता श्री सुमित तिवारी, पूर्व पार्षद लोकेश चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जे एन दुबे, वरिष्ठ नेता लखन चंद्रा, मंडल उपाध्यक्षगण मनोज भारिया, दिलीप प्रजापति, संजय साहू, रेणु प्रसाद, मंडल मंत्रीगण महेश्वरी गोस्वामी, मीना डहरिया, भुनेश्वरी लखनचंद्रा, राजा शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, पार्षद मंजीत कौर, मंगल राम बंदे, के के राजू, सुबोध पांडेय, नारायण सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री जय राठौर ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष मनोज भारिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण और कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान को स्मरण करते हुए सभी को प्रेरित किया।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य तेल के पैकेट में अब नहीं चलेगा 800-900 ग्राम का खेल 0 1 सितंबर से नए मानक लागू

कोरबा। खाद्य तेल के पैकेट में कम वजन भरकर मनमानी कीमत वसूलने के चलन पर अब रोक लगने जा...

More Articles Like This