पूर्वांचल विकास समिति भवन की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन सम्पन्न

Must Read

पूर्वांचल विकास समिति की मांग पर भवानी मंदिर कौशल्या धाम परिसर के समीप स्थित पूर्वांचल विकास समिति भवन की सुरक्षा के लिए निर्मित की जाने वाली बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधि निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न हैं तथा किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने के बाद से वे विभिन्न समाजों की मांग के अनुरूप भवन निर्माण एवं विकास कार्यों में लगातार सहयोग कर रहे हैं। पूर्वांचल विकास समिति की मांग पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।


मंत्री देवांगन ने कहा कि पूर्वांचल विकास समिति एवं उससे जुड़े लोग सदैव जनसेवा को प्राथमिकता देते आए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंततः सत्य और सेवा की ही जीत होती है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूर्वांचल विकास समिति की अपेक्षाओं की पूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोग जहां भी गए, उस क्षेत्र को अपनी मेहनत, संस्कार और परिश्रम से समृद्ध किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
भूमि पूजन समारोह को क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष रामाश्रय पांडे एवं अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सह-कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, तुलसी ठाकुर, नीरज ठाकुर, नूतन ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति के संगठन मंत्री वेद प्रकाश यादव ने किया, जबकि शैलेंद्र यादव ने आभार प्रदर्शन किया।
समारोह में समिति के संरक्षक श्री कमलेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र दुबे, उपाध्यक्ष हरे राम सिंह, सुमन कुमार, सचिव विनय कुमार राय, कोषाध्यक्ष विमल सिंह, इंजीनियर अशोक सिंह सहित दीपक ठाकुर, आंचल सिंह, अजीत सिंह, अंबुज शर्मा, रणजीत सिंह, लल्लन सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।पूर्वांचल विकास समिति भवन की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन सम्पन्न

पूर्वांचल विकास समिति की मांग पर भवानी मंदिर कौशल्या धाम परिसर के समीप स्थित पूर्वांचल विकास समिति भवन की सुरक्षा के लिए निर्मित की जाने वाली बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधि निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न हैं तथा किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने के बाद से वे विभिन्न समाजों की मांग के अनुरूप भवन निर्माण एवं विकास कार्यों में लगातार सहयोग कर रहे हैं। पूर्वांचल विकास समिति की मांग पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
मंत्री देवांगन ने कहा कि पूर्वांचल विकास समिति एवं उससे जुड़े लोग सदैव जनसेवा को प्राथमिकता देते आए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंततः सत्य और सेवा की ही जीत होती है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूर्वांचल विकास समिति की अपेक्षाओं की पूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोग जहां भी गए, उस क्षेत्र को अपनी मेहनत, संस्कार और परिश्रम से समृद्ध किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
भूमि पूजन समारोह को क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष रामाश्रय पांडे एवं अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सह-कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, तुलसी ठाकुर, नीरज ठाकुर, नूतन ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति के संगठन मंत्री वेद प्रकाश यादव ने किया, जबकि शैलेंद्र यादव ने आभार प्रदर्शन किया।
समारोह में समिति के संरक्षक श्री कमलेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र दुबे, उपाध्यक्ष हरे राम सिंह, सुमन कुमार, सचिव विनय कुमार राय, कोषाध्यक्ष विमल सिंह, इंजीनियर अशोक सिंह सहित दीपक ठाकुर, आंचल सिंह, अजीत सिंह, अंबुज शर्मा, रणजीत सिंह, लल्लन सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार” — बस्तर बना ‘नो नक्सल जोन’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बस्तर अब नक्सलवाद...

More Articles Like This