कोरबा भाजपा कार्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को, रायपुर में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल को दिया गया आमंत्रण

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कोरबा के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम (दिनांक 2 फरवरी) को लेकर आज रायपुर में उच्चस्तरीय सौजन्य भेंट की गई। उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों से भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रीमंडल ने आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

इसके पश्चात रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से भी सौजन्य भेंट कर भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को प्रस्तावित यह भूमिपूजन कार्यक्रम कोरबा में संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन भाजपा संगठन के विस्तार और जनहितकारी गतिविधियों को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण सिद्ध होगा।

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This