छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई: पटवारी से RI भर्ती घोटाले पर शिकंजा, रायपुर से जगदलपुर तक 20 ठिकानों पर एक साथ रेड…

Must Read
  • रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद में छापेमारी की गई..
  • यह कार्रवाई 2024 की पटवारी से आरआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच से संबंधित है..
  • प्रदेश में 20 अलग अलग जगहों पर चल रही कार्यवाही..
  • परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद पटवारी से RI चयन प्रक्रिया की जांच के लिए हुई छापेमारी..

छत्तीसगढ़: प्रदेश भर के अलग अलग जिलों में ACB और ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, दोनों ही इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में साथ सुबह 4 बजे छापेमारी की है, जिन जिलों में यह रेड कार्रवाई सामने आई यही उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले का नाम शामिल है, इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है.

यह छापेमारी पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर पर के गई है, बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, यह परीक्षा 90 पदों के लिए आयोजित हुई थी, इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी, इसी संबंध में यह रेड डाली गई है।

जिला पंचायत CEO के बंगले में छापेमारी.: बेमेतरा जिले के जिला पंचायत CEO प्रेमलता पदमाकर के सरकारी आवास पर EOW की अचानक दबिश बड़ी कार्रवाई, टीम द्वारा आवास के अंदर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच जा रही है, वही कार्रवाई का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, सुरक्षा के मद्देनज़र सरकारी बंगले के बाहर जिला पुलिस बल तैनात है.

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This