सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, देखिये वीडियो

Must Read

कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को रंगे हाथों दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से उनकी जीपीएफ पासबुक में कटौती की एंट्री करने के एवज में 40 हजार रुपये की घूस मांगी गई थी। बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह की टीम ने शिविर में अचानक दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

पकड़े गए कर्मचारी कोषालय विभाग में रखकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदीप मिश्रा पर वित्तीय अनियमितता को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी, इसके बावजूद वे विभाग में जमे हुए थे।

इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को संबोधित

कोरबा। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 31 मई, रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’...

More Articles Like This