कोरबा, 30 अक्टूबर 2025।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में उरगा थाना पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सात जीवित बैलों को बूचड़खाने ले जाए जाने से बचा लिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सराईपाली पंचायत रिवापार के पास एक सफेद रंग के पिकअप वाहन (CG 29 A 4865) में अवैध रूप से पशुओं का परिवहन किया जा रहा है।
थाना उरगा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। जांच में पाया गया कि वाहन में रखे गए सात बैलों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बैलों को जशपुर से उत्तर प्रदेश वध हेतु ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपीगण
- सन बहाल राम यादव पिता जंगु राम यादव (36 वर्ष), निवासी काशाबेल, जिला जशपुर
- दिनेश राम पिता बबलू राम (35 वर्ष), निवासी कछुआकानी, जिला जशपुर
- मंगलू यादव पिता उमेंद्र राम यादव (32 वर्ष), निवासी उच्चभिठ्ठी, जिला जांजगीर-चांपा
- खिक राम बघेल पिता स्व. जनक राम बघेल (35 वर्ष), निवासी जर्वे, जिला सक्ती
(फरार आरोपी — निर्मल बंजारे, दीपक कुर्रे एवं लक्ष्मण रात्रे उर्फ दूलू की तलाश जारी है।)
जप्ती विवरण
सफेद रंग का पिकअप वाहन (CG 29 A 4865) — कीमत ₹4,00,000
सात जीवित बैल — कीमत ₹3,50,000
बजाज प्लसर मोटरसाइकिल (CG 28 Q 4661) — कीमत ₹60,000
कुल जप्ती मूल्य: ₹7,95,000/-
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उरगा उप निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में
प्र.आर. 387 रामु कूर्मी, आर. 91 रामेन्द्र वर्मन, आर. 620 कमल कंवर एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
कोरबा पुलिस की अपील:
“अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस सदैव तत्पर है।”
📰 JB NEWS KORBA
रिपोर्टर: मनीष जायसवाल















