कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती: 5 नई संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस रवाना,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा,  जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 5 नई संजीवनी एक्सप्रेस (108 एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन नई एम्बुलेंस के जुड़ने से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब समय पर और बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।


कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं नई दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इन एम्बुलेंस के शुरू होने से गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार मिल सकेगा, जिससे जीवन बचाने की संभावनाएं और मजबूत होंगी।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले को कुल 13 संजीवनी एक्सप्रेस वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से 5 वाहनों को आज रवाना किया गया, जबकि शेष वाहन जल्द ही सेवा में शामिल होंगे।


इन अत्याधुनिक एम्बुलेंस में वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित जरूरी इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेष रूप से 2 एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) से लैस हैं, जो गंभीर मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। इनमें से एक जिला अस्पताल कोरबा और दूसरी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात की जाएगी।


कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत, सीएमएचओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के इस विस्तार से आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों के जेवर-नकदी पार

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात से...

More Articles Like This