BIG BREAKING:अभनपुर रायपुर मेमू ट्रेन को PM नरेंद्र मोदी ने दी हरी झंडी

Must Read

रायपुर।अभनपुर से रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी मिल चुकी है।आज दोपहर 3:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के आला नेताओं की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस ट्रेन को हरी झंडी दी है।

उल्लेखनीय है कि यह मेमू ट्रेन के संचालित होने से रायपुर नवा रायपुर,अभनपुर,रायपुर के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।इस मेमू ट्रेन चलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी आसानी होगी जिसका किराया सिर्फ 10 रुपये रखा जाएगा।वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुताबिक थोड़े ही समय के बाद यह ट्रेन धमतरी तक भी जाएगी जिससे रायपुर और धमतरी को भी रेलवे ट्रैक से जोड़ा जा सकेगा।

आपको बता दें कि 31 मार्च से सुबह और शाम के समय मेमू ट्रेन दौड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर हसौद-केंद्री-अभनपुर नई रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे।अब नवा रायपुर आने-जाने वालों के लिए काफी आसानी होगी। 

मंच में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल,वन मंत्री केदार कश्यप,विधायक राजेश मूणत,इंद्र कुमार साहू,खुशवंत साहब,रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, नगर पालिका अभनपुर अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे मौजूद रहे।

- Advertisement -
Latest News

विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ,देखिए विडिओ

कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100...

More Articles Like This