जशपुर जिले से एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया है। यहां के एक किसान ने मेहनत और धैर्य की मिसाल पेश करते हुए 40 हजार रुपये के 10 और 20 रुपये के सिक्कों से स्कूटी खरीदी। किसान पिछले 6 महीनों से धीरे-धीरे सिक्के जमा कर रहा था।
देवनारायण होंडा शो रूम, जशपुर में जब किसान बोरे में भरकर सिक्के लेकर पहुंचा, तो सभी कर्मचारी हैरान रह गए। शो रूम के स्टाफ ने घंटों मेहनत कर सिक्कों को गिना। अंततः 40 हजार रुपये पूरे होने पर किसान को उसकी मनपसंद स्कूटी दे दी गई।
स्कूटी मिलने के बाद किसान के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उसने बताया कि यह स्कूटी उसके लंबे समय के सपनों में से एक थी, जिसे उसने अपनी मेहनत से पूरे किए गए हर सिक्के से खरीदा है।
यह घटना न केवल जशपुर बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है — कि अगर इरादा मजबूत हो, तो छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ी सफलता में बदल सकते हैं।















