BIG NEWS: दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था

Must Read

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था।

पुलिस ने टाटा सिएरा कार भी बरामद की है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं।

घटना की 4 तस्वीरें…

अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 को बैरियर तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद बाहर भी निकली। ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।

गेट नंबर 3 से वीआईपी एंट्री होती है। पुलिस अब अज्ञात कार की तलाश में जुटी है।

विधानसभा कैंपस में दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने कारों की चेकिंग की।

20 अगस्त 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं।

आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: शराब के लिए दोस्त की बाइक बेची, गुस्से में दोस्त ने की बेरहमी से पिटाई, युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

कोरबा: शहर में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क...

More Articles Like This