बड़ी खबर : IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG के ग्रुप कमांडर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Must Read

नई दिल्ली/रायपुर, 29 दिसंबर । भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि IPS अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त (रिलीव) किया जाए, ताकि वे एनएसजी में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र शुक्ला एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवा काल में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें देश की सर्वोच्च आतंकवाद-रोधी बल एनएसजी में ग्रुप कमांडर जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों और विशेष परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती है। ऐसे में IPS जितेंद्र शुक्ला की यह नियुक्ति न केवल उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि राज्य के लिए भी गौरव का विषय है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्य सरकार द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अधिकारी को शीघ्र ही एनएसजी के लिए रिलीव किए जाने की तैयारी की जा रही है। उनके एनएसजी में पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

युद्ध की आंच का असर छत्तीसगढ़ तक, फल-सब्जी कारोबार को 450 करोड़ रुपये का भारी नुकसान

दुर्ग भिलाई और रायपुर की फल मंडियों में इन फलों के दाम औधें मुंह गिर गए हैं। पिछले साल...

More Articles Like This