कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन आज पूरे शहर में उत्साह और शुभकामनाओं के माहौल के बीच मनाया जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग तथा विभिन्न समाजों के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
गोपाल मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत समाज सेवा से की। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक एकता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनका सतत संवाद और सहयोग उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है।
परिवहन क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। ऑटो संघ के संरक्षक के रूप में उन्होंने चालकों और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके हितों की आवाज बनने का प्रयास किया। इसी कारण वे सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी एक सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।
राजनीतिक जीवन में भी गोपाल मोदी का लंबा अनुभव रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर के कई चुनावों के संचालन में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। चुनावी प्रबंधन, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के कारण उन्होंने पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई।
करीब एक वर्ष पूर्व उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद से उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया है। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, संवाद और सभी को साथ लेकर चलने की भावना प्रमुख रूप से दिखाई देती है।
जन्मदिन के अवसर पर शहरभर में लगे बधाई संदेश इस बात का प्रतीक हैं कि कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों में उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव
जेबी न्यूज़ परिवार की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना करते है।















