Tuesday, June 10, 2025

BJP की पहली विजयश्री, नरेंद्र निर्विरोध निर्वाचित, इस विजयश्री से भाजपा ने निगम में खोला जीत का खाता, प्रदेश मंत्री विकास महतो ने मुंह मीठा कर दी बधाई

Must Read

Jb news कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में नगर निगम कोरबा से बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पहली जीत दर्ज की। निगम के वार्ड 18 कोहड़िया से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन ने निर्विरोध विजयश्री हासिल कर ली है। उन्होंने इस सफलता को संगठन और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत कहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री भैया लखनलाल देवांगन के नेतृत्व और दिशा निर्देश पर उन्हें दोबारा पार्षद का जिम्मेदारीभरा पद प्राप्त हुआ। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सभी नगरीय निकाय में अधिक से अधिक सीटें लेकर विजयश्री हासिल करेगी। जनता के स्नेह, आशीर्वाद और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक मेहनतकश कार्यकर्ताओं के के प्रति वे आभारी हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और मौजूदा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि इस भरपूर सहयोग के लिए मैं सबको दिल से प्रणाम करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान साथियों ने जिस तरह से साथ दिया, उसके लिए भी मैं नमन करता हूं। जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध रहेंगे। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

वार्ड क्रमांक 18 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने अपनी विजयश्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए कोरबा नगर निगम में जीत का खाता खोल दिया है। उनकी इस सफलता में भागीदार बनने बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मंत्री निवास पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने भी उन्हें मुंह मीठा कराकर जीत की शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
    Latest News

    गरियाबंद में पत्रकारों पर हमला — लोकतंत्र के प्रहरी असुरक्षित, माफिया बेलगाम,देखिए विडिओ छत्तीसगढ की बडी खबर

    रिपोर्ट: मनीष जायसवाल, JB News Korbaगरियाबंद/कोरबा, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब निशाने पर है। गरियाबंद जिले के...

    More Articles Like This