पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया स्मरण।

Must Read

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा – श्री गोपाल मोदी

कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महान चिंतक, प्रखर संगठनकर्ता, भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद जैसी युगांतरकारी विचारधारा के प्रवर्तक परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अवसर पर घंटाघर निहारीका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया गया।

यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, एम.आई.सी. सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा एवं श्री देवेन्द्र पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे, हम सभी उनके पदचिन्हों पर चलने का हम शपथ लेते हैं।”

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, प्रकाश अग्रवाल, नीरज ठाकुर, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, राहुल नवनीत शुक्ला, शिव जायसवाल, मनोरमा शर्मा, लक्ष्मण श्रीवास, श्रीधर द्विवेदी, भरत सोनी, संजीव शर्मा, अनिल वस्त्रकार, चंदन सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This