बालकों थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में अहम जानकारी दी गई और थाने का भ्रमण कराया।।देखिए विडिओ

Must Read

स्कूली बच्चों को निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया एवं सभी स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया कॉपी पेन और डायरी बच्चों ने निबंध लेखन का आयोजन किया जिसमें फर्स्ट सेकंड थर्ड आने वाले बच्चों को थाना प्रभारी द्वारा पुरस्कार दिया गया।। स्कूली बच्चों को स्कूल में जाकर बाल अपराध गुड टच बेड टच सजग कोरबा अभियान के तहत साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं स्कूली बच्चों को थाना भ्रमण कर कर थाना में होने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में बताया गया।

थाना प्रभारी ने स्कूल के बच्चों को पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया और साइबर सेल/थाना का दौरा कर उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया।

बालकों थाना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई।

बच्चों को साइबर क्राइम के विभिन्न रूपों जैसे कि फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम से कैसे बच सकते हैं और यदि वे किसी साइबर क्राइम का शिकार होते हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे कि अपने पासवर्ड को कभी भी किसी के साथ साझा न करें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ऑनलाइन किसी भी अजनबी से बात न करें, यदि आपको कोई साइबर क्राइम होता हुआ दिखाई दे तो तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षक को बताएं।

- Advertisement -
Latest News

54 लाख की चांदी के साथ दो युवक गिरफ्तार, रायपुर में कार्रवाई

महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के...

More Articles Like This