कोरबा। आज दिनांक 8 को शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका निगम ने बड़ा एक्शन लिया। सोनालिया से लेकर पुराना बस स्टैंड होते हुए सीतामढ़ी रोड तक निगम आयुक्त के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने सड़क पर उतरकर अभियान चलाया।
👉 इस दौरान सड़क किनारे खड़े ठेले, खोमचे और दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर तक फैलाए गए सामान को हटाने के लिए सख्त समझाइश दी गई।
👉 कई स्थानों पर अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बन रही थी, जिसे तुरंत हटवाया गया।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने निगम का अभियान
आज दिनांक 8 को शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से सोनालिया से लेकर पुराना बस स्टैंड होते हुए सीतामढ़ी रोड तक नगर पालिका निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान निगम आयुक्त, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अमला मौके पर मौजूद रहा। सड़क किनारे खड़े अवैध ठेले-खोमचे तथा दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर तक रखे गए सामान को हटाने के लिए समझाइश दी गई।
निगम टीम ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
निगम अधिकारियों ने व्यापारियों से साफ शब्दों में कहा कि सड़क पर कब्जा करने की आदत अब नहीं चलेगी। सभी से सहयोग की अपील करते हुए चेतावनी भी दी गई कि नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
💬 “सड़क जनता के लिए है, अतिक्रमण के लिए नहीं” — निगम का स्पष्ट संदेश
इस अभियान के बाद शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।















