Breaking News : लूडो-किंग गेम ग्रुप बनाकर लगवाया दांव, 4 गिरफ्तार मोबाइल पर 20 लाख का मिला हिसाब…

Must Read

बिलासपुर,04जुलाई  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने मध्यप्रदेश के सट्‌टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इन सटोरियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए लूडो किंग गेम ग्रुप बनाया है, जिसमें मोबाइल के जरिए हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने रिहायशी कॉलोनी स्वर्णिम इरा में दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल पर करीब 20 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन और हिसाब-किताब लिखा हुआ है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश से आकर कुछ युवक यहां ऑनलाइन सट्‌टा खिला रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मुखबिर लगाकर पुख्ता जानकारी जुटाई, तब पता चला कि सट्‌टेबाजों ने सट्‌टा खिलाने के लिए नया तरीका अपनाया है। आरोपी वाट्सऐप पर ग्रुप बनाकर श्याम लूडो किंग नाम से लूडो गेम खिला रहे हैं, जिसके माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर सट्‌टा खेल रहे हैं। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी जुटाई तब यह भी पता चला कि सरकंडा के स्वर्णिम इरा कॉलोनी के एक मकान में मध्यप्रदेश से युवक आकर रह रहे हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी, तब खाईवाल राहुल छाबड़ा पकड़ा गया, जो मूलत: मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है।

वह एक सप्ताह पहले ही यहां आया था। उसने स्वर्णिम इरा कॉलोनी में मकान किराए में लिया था, जहां अपने दोस्त सुमित चंदवानी,ओमप्रकाश नगवानी मोहित बर्मन के साथ मिलकर सटोरियों को ऑनलाइन लूडो प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता था। आरोपियों ने वाट्सऐप पर श्याम लूडो किंग के नाम पर ग्रुप भी बनाया था, जिसमें सटोरियों को जोड़कर उन्हें कोड उपलब्ध कराता था। पुलिस अफसरों ने बताया कि खाईवाल और सट्‌टेबाज श्याम लूडो किंग नामक वाट्सऐप ग्रुप पर सट्टा खिला रहे थे। उनके पास से लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल पर करीब 20 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब और रजिस्टर बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी राहुल छाबड़ा (25) पिता मोहित लाल, शहडोल के ही सुमित चांदवानी (19) पिता जगदीश कुमार चांदवानी, मध्यप्रदेश के सागर के मोतीनगर निवासी ओम प्रकाश नागवानी (20) पिता विजय कुमार नागवानी और मध्यप्रदेश के उमरिया के मोहनपुरी कॉलोनी निवासी मोहित बर्मन (25) पिता राजाराम बर्मन को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ ही अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

- Advertisement -
Latest News

औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

कोरबा, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों...

More Articles Like This