BREAKING NEWS : महिला आई करंट की चपेट में, शिकारियों की वजह से मौत…

Must Read

रायगढ़,26अक्टूबर । जिले में एक महिला की जंगल में मिली। महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। संभवना जताई जा रही है कि वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से तार और अन्य सामान जब्त किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी गुरुवार को कहीं निकली थी और घर नहीं लौट सकी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

शनिवार को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने महिला की लाश देखी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे गांव में इसकी खबर लग गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत शिकारियों के जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में ने से होने की संभावना है। पुलिस ने घटना स्थल से शिकार में इस्तेमाल किए गए तार और अन्य सामान जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest News

कबाड़ी के पास मिले 5 जिंदा कारतूस और पिस्टल:कोरबा में कबाड़ की गाड़ी से बरामद हुए हथियार, आर्म्स एक्ट में केस,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के बीच हथियार मिलने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी...

More Articles Like This