भारी अर्थदंड लगाने पश्चात भी नहीं सुधर रही बुधवारी बाजार की व्यवस्था…..

Must Read

कोरबा नगर निगम के द्वारा पिछले दिनों कोरबा अंचल के बुधवारी बाजार क्षेत्र का जायजा लेने के साथ कुछ कारोबारी पर अर्थदंड की भी कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही आगे के लिए चेतावनी दी गई। इसके पश्चात भी यहां से जुड़ी अव्यवस्था दूर नहीं हो सकी है।

कोरबा अंचल के बुधवारी बाजार क्षेत्र में सब्जी मार्केट के आसपास गंदगी की उपस्थिति होने से बाजार में सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कई जगह पर पानी भरा हुआ है तो कहीं भी अनुपयोगी सब्जियां डंप कर दी जा रही हैं। ऐसी स्थिति में काफी संख्या में मवेशी यहां अपनी जरूरत की पूर्ति करने के लिए पहुंच जाते हैं। उनके द्वारा सब्जी को यहां वहां बिखरा देने के साथ-साथ अपशिष्ट करने से बाजार की हालात बाद से बदतर हो रही है। बारिश होने पर यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है जबकि कुछ घंटे के लिए धूप निकलने पर यहां से आने वाली दुर्गंध लोगों को नाक और मुंह बंद रखने के लिए मजबूर करती है।

उल्लेखनीय हैं की कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कुछ दिन पहले ही अपनी टीम के साथ बुधवारी बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया की सब्जी-भाजी का विक्रय करने वाले लोगों की गलती से अव्यवस्था हो रही है, इसलिए उनके खिलाफ अर्थदंड की कार्यवाही भी की गई। माना जा रहा था कि इस तरह का एक्शन लेने से कारोबारी का मनोबल कमजोर होगा और वह पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने की मानसिकता बनाएंगे। लेकिन एक बार फिर से हालात जस के तस हो गए हैं। ऐसा लग रहा हैं की कारोबारियों को नगर निगम की कार्यवाही और जुर्माना का कोई डर नहीं है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में चलती बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 पर कार्रवाई, 1 गिरफ्तार,देखिए विडिओ

कोरबा । जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा –...

More Articles Like This