CG Breaking : गोलीकांड के मुख्य आरोपी के मकान पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Must Read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी और शातिर बदमाश करण साव के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित उसके अवैध मकान और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 10 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना के बाद की गई है, जिसमें करण साव मुख्य आरोपी है।

आज सुबह, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम का अमला आरोपी करण साव के कैलाश नगर स्थित घर पहुंचा। प्रशासन ने उसके घर के अवैध रूप से बनाए गए अतिरिक्त निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे, जामुल के कैंप-2 मार्केट के पास विकास प्रजापति नामक युवक पर बाइक सवार दो शूटरों ने जानलेवा हमला किया था। उन्होंने विकास पर गोली चलाई, जो उसके दाहिने कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना के बाद जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर तेजी से जांच शुरू की। कुछ ही दिनों के भीतर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और शूटर करण साव को छावनी के बैकुंठ धाम इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मामले में शामिल उसके पांच अन्य साथियों को भी पकड़ा गया। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें यह साफ कर दिया गया है कि अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

D.Ed Abhyarthi : गर्दन तक पानी में उतरे अभ्यर्थी…! जल में खड़े होकर न्याय की पुकार…2300 पदों पर भर्ती की रखी मांग…देखिए विडिओ

रायपुर, 01 अप्रैल। D.Ed Abhyarthi : छत्तीसगढ़ में 2300 चयनित डीएड अभ्यर्थियों का संघर्ष अब 98वें दिन में प्रवेश कर...

More Articles Like This