लाखों खर्च कर हवा-बारिश से धड़ाम हुआ रावण, निगम की तैयारियाँ बेनकाब..

Must Read

कोरबा।  दशहरा पर्व से ठीक एक दिन पहले बुधवार की दोपहर हुई बारिश और हवा ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। घंटाघर ओपन थिएटर में लाखों रुपये खर्च कर तैयार किया गया विशाल रावण पुतला तेज हवा और बरसात की मार से धड़ाम से गिर पड़ा। यह रावण इस बार के दशहरे का खास आकर्षण बनने वाला था। मंचन और सजावट के बीच इसे खड़ा करने में बड़ी मशक्कत की गई थी। लेकिन महज कुछ घंटों की बरसात ने सारी मेहनत मिट्टी में मिला दी।

स्थानीयों का तंज– लोगों का कहना है कि निगम ने पहली बार घंटाघर में बड़े स्तर पर आयोजन की योजना बनाई थी। लेकिन पुतला खड़ा करने में जल्दबाज़ी और तकनीकी खामियों की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों ने तंज कसते हुए कहा — “अधिकारियों की होशियारी उन पर ही भारी पड़ गई।”जानकारों को मानना है कि पुतले को जिस ढंग से खड़ा किया गया था, उसमें मजबूती और स्थायित्व पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह रहा कि पहली ही बारिश और हवा में तैयारियां तहस-नहस हो गईं।

निगम का दावा– हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि दशहरा पर्व हर हाल में निर्धारित समय पर होगा। नया रावण पुतला तैयार किया जा रहा है और शुक्रवार को होने वाले रावण दहन में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This