3 अरब 33 करोड़ राम नाम लिखने के लिए अभियान प्रारंभ, सामाजिक समरसता और हिन्दू समाज का जागरण के लिए शुरू हुआ महायज्ञ…देखिए विडिओ

Must Read

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राम नाम लेखन महायज्ञ का अभिनव प्रयोग किया गया है । राम जानकी मंदिर परिसर बुधवारी बाजार में पूजा अर्चना के साथ इसकी शुरुआत की गई। प्रारंभिक सोपान में 15000 राम नाम लेखन वाली पुस्तक उपलब्ध हुई है, जिनकी पूजा की गई। इस अवसर पर लोग काफी उत्साहित नजर आए।

शहर और विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की इस अवसर पर उपस्थिति हुई। मंदिर के पुरोहित ने विधि विधान के साथ भगवान श्री रामचंद्र के विग्रह के सामने पुस्तकों की पूजा सम्पन्न कराई। इसके साथ ही जिले के चयनित क्षेत्र के लिए इन पुस्तकों का वितरण किया गया।

राम नाम लेखन महायज्ञ के जिला अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने बताया कि 3 अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन इन पुस्तिकाओं में लिखा जाना है। लगभग 3 लाख पुस्तिका इस अभियान का हिस्सा बनेंगी। अभियान की शुरुआत होने के साथ पुस्तकों का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके बाद यह पुस्तक लोगों तक पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलाश नाहक ने यह बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने को उपलक्ष में इस अभियान को कोरबा जिले में हाथ में लिया गया है। नगर से लेकर बस्ती और मंडल तक इसकी संरचना की गई है। अभियान के अंतर्गत एक परिवार में तीन पुस्तक दी जाएगी और वहां से हमें 48000 राम नाम प्राप्त होंगे।

जिला कार्यवाह ने बताया कि 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती से राम नाम लेखन अभियान विधिवत प्रारंभ होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा। 25 दिसंबर को अपने -अपने बस्ती और मंडल केंद्रों पर पुस्तिकाओं को इकत्र कर रामनाम महायज्ञ होगी और राम खिचड़ी का प्रसाद खाकर लोग इसे संपन्न करेंगे। *इस प्रकार से 25 दिसंबर को विभिन्न बस्तियों और मंडलों में 132 स्थानों पर यह आयोजन संपन्न होगा।*

एक सप्ताह में राम नाम लेखन पूरा होगा और इसके बाद पुस्तिकाओं का संग्रहण करने के बाद राम मंदिर अयोध्या की दूसरी वर्षगांठ से पहले 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ दिवस पर इसे अयोध्या धाम पहुंचाया जाएगा।

राम नाम लेखन अभियान के श्री गणेश के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अशोक तिवारी सहित अखिलेशमणि त्रिपाठी, कमलेश यादव, उमेंदराम साहू, योगेश्वर जी , राजकुमार ठाकुर, उमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This