Tuesday, February 17, 2026

CG : राजधानी में तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत

Must Read

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन की घटना सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो युवतियों और एक महिला जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अज्ञात कार मौके से फरार हो गया। हादसे में दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो महिलाओं इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग छह बजे की है। अज्ञात कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला समेत तीन लोगों को ठोकर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक की मौत हो गई। वहीं अन्य दो का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे आरोपी की पहचान की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This