Saturday, February 14, 2026

CG Accident : पूर्व महिला पार्षद की सड़क हादसे में मौत, दिवाली पर छाया मातम

Must Read

CG Accident : जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम के प्रतापदेव वार्ड की पूर्व महिला पार्षद राखी साव का सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना मंगलवार सुबह हुई, जब राखी मेडिकल कॉलेज से अपने घर लौट रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

CG Accident : सूचना मिलते ही लोग मौके पर जुटे, लेकिन हादसा इतना गंभीर था कि राखी साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार, राखी साव ने 2015 में नगर निगम पार्षद के लिए निर्दलीय चुनाव जीतकर डेढ़ साल तक पद संभाला।

CG Accident : इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में नौकरी लग गई और उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This