CG BIG BREAKING: बिलासपुर में भीषण रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, 6 की मौत की आशंका

Must Read

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से आउटर लाइन पर पहुंची और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बिलासपुर-रायपुर रेल मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया गया है। राहत दल के अनुसार, मलबे में कुछ यात्री फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।

- Advertisement -
Latest News

🔴🚔 बड़ी खबर | थाना उरगा पुलिस की दोहरी कार्रवाई 🚔🔴देखिए विडिओ

🟥 नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में POCSO एक्ट का आरोपी गिरफ्तार🟨 8 लीटर कच्ची महुआ शराब...

More Articles Like This