CG BREAKING: 12वीं में मिला कम नंबर, युवती ने चुनरी से लगाई फांसी

Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 12वीं में काम नंबर आए थे, इस वजह से आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम नवापारा टेंडा रहने वाली तनिशा गुप्ता (18) साल ने हाल ही में कक्षा 12वीं पास की थी। उसके बाद से अक्सर वो उदास रहती थी। शनिवार की रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई। तनिशा और उसके माता-पिता एक साथ कमरे में सोए थे। इस बीच रात में करीब 2 बजे उसके पिता विराट गुप्ता बाथरूम जाने के लिए उठे तो देखा कि तनिशा बिस्तर पर नहीं है।

इसके बाद उसकी खोजबीन की। तभी बगल वाले कमरे के म्यार में तनीशा अपने चुनरी से फांसी पर लटकी मिली। जिसके बाद उसने अपने परिवार और सरपंच को मामले की जानकारी दी। इसकी सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी पारसमणि बेहरा ने बताया कि, परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, 12वी में कम नंबर से पास होने के बाद वह उदास रहती थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाई है। हालांकि, जांच के बाद ही उसके मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -
Latest News

बचपन का टिकट” के साथ फिर खिलखिलाएंगी मातृशक्तियाँ, अशोक वाटिका में 12 अप्रैल को बड़ा आयोजन,देखिए विडिओ

कोरबा | जीवन की भागदौड़ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने शौक और उस ‘नटखट बचपन’ को पीछे...

More Articles Like This