CG Breaking News : पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB-EOW की दबिश… रायपुर, बिलासपुर समेत 20 जगहों पर मारा छापा

Must Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह से एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम सक्रिय हो चुकी है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में 20 जगहों पर छापा मारा गया है. बताया जा रहा है कि पटवारी से राजस्व निरिक्षक (आरआई) बने अधिकारियों के घर जांच एजेंसी की टीमें पहुंची है.

जानकारी के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद, समेत प्रमुख शहरों में कार्रवाई चल रही है. ACB-EOW की यह कार्रवाई आरआई भर्ती 2024 पेपर लीक मामले से जुड़ी हुई बताई जा रहा है.

एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने यहां मारा छापा

राजधानी रायपुर के  चौसरिया कॉलोनी में मंत्रायल के कर्मचारी राकेश डडसेना के घर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इसके अलावा अंबिकापुर में भी जांच एजेंसी टीम ने आज तड़के सुबह कुल 4 आरआई के घर पर छापा मारा है. महुआपारा निवासी आरआई गौरीशंकर, फुंदुर्दिहारी निवासी आरआई नरेश मौर्य, बौरीपारा शिकारीरोड निवासी आरआई धरमसाय लकड़ा और  कोणार्क सिटी निवासी आरआई अभिषेक सिंह के निवास पर दबिश दी गई है. ये सभी राजस्व निरीक्षक अलग-अलग जिलों में पदस्थ हैं. टीम पेपर लिक संबंधित दस्तावेजों और मामले की जांच कर रही.

बिलासपुर में ACB-EOW की टीम रेवेन्यू इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के वाजपेई कैसल स्थित निवास पहुंची है. मौके पर डीएसपी अजितेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद है. मौके पर आरआई सहित परिजनों से पूछताछ जारी है. बता दें कि आरआई अभिषेक सिंह सूरजपुर में पदस्थ है.

- Advertisement -
Latest News

शोक समाचार: भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भावनानी के पिता नानकराम भावनानी का निधन, शनिवार को होगी अंतिम विदाई

कोरबा/पाली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री संजय भावनानी को अपूर्णीय पितृ...

More Articles Like This