CG BREAKING: TI पर लगे विभागीय जांच के आरोप हुए सिद्ध, SP ने लिया बड़ा एक्शन

Must Read

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज तर्रार थानेदार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कलीम खान पर आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विभागीय जांच के आधार पर लगे आरोप में उन्हें दोषी मानकर डिमोशन करने का आदेश दिया है। टीआई खान को अब एक साल तक SI के पद पर काम काम करना होगा। दरअसल, कलीम खान जब बिलासपुर में पदस्थ थे, तब एसपी संजीव झा के कार्यकाल में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी।

जिसमें ये आरोप लगाया गया था कि एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल में दिल्ली में दबिश देकर धोखाधड़ी के मामले महिला के पति को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें आरोप सिद्ध पाए जाने पर विभागीय जांच कराई गई। इसमें आरोप सिद्ध होने पर आईजी शुक्ला ने एक्शन लिया है।

- Advertisement -
Latest News

धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना, हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की दीदियां

स्थानीय संसाधनों से तैयार की अनूठी राखियां, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीदी राखियां और बढ़ाया महिलाओं का उत्साहकोरबा। आत्मनिर्भरता...

More Articles Like This