CG Election : 2028 का चुनाव…! नेतृत्व पर उठते सवालों के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान…व्यक्ति विशेष पर नहीं…? देखिए Video

Must Read

रायपुर, 09 सितंबर। CG Election : छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को लेकर चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में चुनावी नेतृत्व और सरकार की नाकामी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। पायलट यहां बिलासपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं।

2028 का चुनाव कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी

कांग्रेस में चुनावी नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों पर पायलट ने स्पष्ट किया कि, कांग्रेस एकजुट होकर 2028 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जब कांग्रेस चुनाव लड़ती है, तो केवल व्यक्ति नहीं, हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। पार्टी सभी को जिम्मेदारी देती है और हम मिलकर लड़ते हैं। यह किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है। इस बयान के जरिए उन्होंने पार्टी के भीतर किसी भी तरह की गुटबाजी की बात को खारिज करते हुए एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व की बात दोहराई।

भाजपा पर तीखा हमला

राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए सचिन पायलट ने कहा, डबल इंजन की सरकार केवल धुआं फेंक रही है। जनता की समस्याओं पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा। महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों की तकलीफें बढ़ी हैं, लेकिन सरकार दिखावे और प्रचार में व्यस्त है।

- Advertisement -
Latest News

बचपन का टिकट” के साथ फिर खिलखिलाएंगी मातृशक्तियाँ, अशोक वाटिका में 12 अप्रैल को बड़ा आयोजन,देखिए विडिओ

कोरबा | जीवन की भागदौड़ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने शौक और उस ‘नटखट बचपन’ को पीछे...

More Articles Like This