जांजगीर. जांजगीर के ग्राम कोटमोसोनार के जूठही फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी. महिला की पहचान ग्राम दरीटांड़ निवासी शिवकुमारी नायक (26) के रूप में हुई. घटना के समय महिला के साथ उसका 6 महीने का बेटा भी मौजूद था. बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा. उसके ऊपर से कई ट्रेनें गुजर गई, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई. बताया गया है कि शुक्रवार रात 9 बजे शिवकुमारी और उसके पति मंतराम नायक के बीच खाना खाते समय विवाद हुआ. इसके बाद दोनों बच्चे के साथ सोने चले गए. रात 10 बजे मंतराम की नींद खुली तो पत्नी और बच्चा कमरे से गायब थे. मंतराम ने तब तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. रात 12 बजे मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर महिला और बच्चे को देखा. उसने तुरंत ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी.
Updated:
CG News: ट्रेन के आगे कूदी महिला की मौत, बच्चे को खरोंच तक नहीं
Must Read
Latest News
अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत
रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...















