बिलासपुर : जांजगीर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां आयरन लेकर बिलासपुर की ओर आ रही एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
Latest News
शोक समाचार: भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भावनानी के पिता नानकराम भावनानी का निधन, शनिवार को होगी अंतिम विदाई
कोरबा/पाली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री संजय भावनानी को अपूर्णीय पितृ...















