Monday, February 16, 2026

कोरबा : नगर निगम में सभापति ने किया सलाहकार समितियों का गठन

Must Read

कोरबा, 28 नवंबर 2025: कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 46 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए दो महत्वपूर्ण विभागों के लिए सलाहकार समितियों का गठन किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

गठित की गई इन सलाहकार समितियों में शामिल पार्षदगण छत्तीसगढ़ नगरपालिका (सलाहकार समितियों के कर्त्तव्य, शक्तियाँ तथा कामकाज के संचालन हेतु प्रक्रिया) नियम 1997 के प्रावधानों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

0 प्रमुख सलाहकार समितियाँ और उनके सदस्य

नगर निगम द्वारा जिन दो प्रमुख विभागों के लिए समितियों का गठन किया गया है, उनके सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं:

1. अग्निशमन एवं विद्युत संधारण विभाग
इस समिति में कुल नौ सदस्यों को शामिल किया गया है, जो विभाग के अग्नि सुरक्षा और विद्युत रखरखाव संबंधी कार्यों की निगरानी करेंगे:
* सदस्य: श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री किशन लाल केंवट, श्री प्रताप सिंह, श्री रवि सिंह चंदेल, श्री तामेश अग्रवाल, श्री विनय कुमार, श्री नारायण कुर्रे, श्रीमति गीता गमेल और श्रीमति आरती सिंह।

2. लोक कर्म विभाग (PWD)
सार्वजनिक निर्माण कार्यों को देखने वाले लोक कर्म विभाग की समिति में भी नौ सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
* सदस्य: श्री नरेंद्र देवांगन, श्री अशोक चावलाानी, श्री चंद्रलोक सिंह, श्री सत्येंद्र दुबे, श्री तरुण राठौर, श्री सीमा कर, श्री अब्दुल रहमान, श्री मुकेश राठौर और प्रीति दिनेश शर्मा।

आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा और सचिव, नगर पालिक निगम कोरबा को भेजी गई है। निर्देश दिया गया है कि छत्तीसगढ़ नगरपालिका (सलाहकार समितियों के कर्त्तव्य, शक्तियाँ तथा कामकाज के संचालन हेतु प्रक्रिया) नियम 1997 के प्रावधानों के अनुसार समयावधि में बैठकें आयोजित कर संबंधित विभागों के प्रकरणों को समिति के समक्ष रखा जाना सुनिश्चित किया जाए।

0 सत्ता संतुलन का रखा गया है ध्यान

इन समितियों का गठन नगर निगम के कार्यों में पार्षदों की भागीदारी और विभागीय कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वही यह भी चर्चा है कि निगम में सत्ता संतुलन को ध्यान में रख कर पार्षदों को चयनित किया गया है।जिसमें पक्ष ,विपक्ष के साथ साथ निर्दलीय पार्षदों को भी शामिल किया गया है।जिसे सभापति की भविष्य की रणनीति के एंगल से भी देखा जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This