शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चार महीने से नहीं बंट रहा चना, उपभोक्ताओं में नाराजगी

Must Read

कोरबा। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में पिछले चार महीनों से चना का वितरण नहीं हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को हर माह चना दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन अब तक लगातार कई महीनों से इसका वितरण ठप पड़ा हुआ है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले “स्वादिष्ट चना” नाम से मिलने वाला चना नियमित रूप से दिया जाता था, किंतु अब न तो दुकान संचालक को सही जानकारी दी जा रही है और न ही विभाग की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश जारी हुए हैं। इससे हितग्राही यह जान ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर चना कहां जा रहा है।

लोगों का कहना है कि जब अन्य राशन सामग्री नियमित रूप से मिल रही है, तो सिर्फ चना का वितरण क्यों बंद है, यह समझ से परे है। उपभोक्ताओं ने जिला आपूर्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द चना वितरण प्रारंभ किया जाए या फिर इस विलंब के कारणों की स्पष्ट जानकारी जनता को दी जाए।

जनता अब यह सवाल उठा रही है कि जब थैलियों पर “केवल हितग्राहियों के लिए, खुले बाजार में बिक्री हेतु नहीं” लिखा है, तो यह चना आखिर कहां जा रहा है? जांच की मांग भी तेज हो रही है।

- Advertisement -
Latest News

गोल्ड-सिल्वर में बड़ा उतार-चढ़ाव, सस्ता हुआ सोना, चांदी ने किया हैरान

मुंबई। भारतीय सर्राफा बाजार के लिए अप्रैल का यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

More Articles Like This