कोरबा। सीतामणी स्थित चंदेला होटल में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी (उम्र 25 वर्ष), निवासी मरकाडीह, थाना नैला, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 05 दिसंबर 2025 की है, जब होटल के कमरा नंबर 207 का दरवाज़ा देर तक न खुलने पर स्टाफ ने जांच की। खिड़की से पैर दिखने पर जब कमरे का दरवाज़ा खोला गया, तो महिला मृत अवस्था में मिली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर परीक्षण कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। मृतिका के चाचा शिवा दास की लिखित रिपोर्ट पर आरोपी राकेश के खिलाफ हत्या का मामला क्रमांक 875/2025, धारा 103 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, राकेश और महिला 04 दिसंबर को साथ में होटल आए थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राकेश ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के निर्देशन में टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पूछताछ में राकेश ने स्वीकार किया कि मृतिका द्वारा शादी का दबाव डालने पर उसने गुस्से में हत्या की।आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Must Read
Latest News
राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में
हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...















