धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद, कोरबा जिला चेंबर ने दिया समर्थन

Must Read

कोरबा।  धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा 24 दिसंबर, बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी सर्व समाज के इस आह्वान का समर्थन करते हुए बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।

कोरबा जिले में भी जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सर्व समाज के समर्थन में आगे आते हुए सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे 24 दिसंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धर्मांतरण के विरोध में चल रहे आंदोलन को सहयोग प्रदान करें। जिला चेंबर का कहना है कि समाज में एकता बनाए रखने और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के खिलाफ सामूहिक आवाज बुलंद करने के लिए यह बंद आवश्यक है।

चेंबर पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा और सभी व्यापारी एवं आमजन स्वेच्छा से इसमें सहभागिता करें। बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है।

- Advertisement -
Latest News

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ

कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

More Articles Like This