कोरबा। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, कोरबा द्वारा आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस श्री कुणाल दूदावत जी का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने शासन द्वारा समस्त व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस लागू किए जाने के निर्णय का विरोध जताते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा।
चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस लागू होने से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक व प्रशासनिक बोझ पड़ेगा, जिससे व्यापार प्रभावित होगा। ज्ञापन के माध्यम से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।



इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दूदावत ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर यथासंभव सहयोग एवं मदद करेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, प्रदेश मंत्री परमानंद अग्रवाल, महामंत्री गजानंद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पारस राम रमानी, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, उपाध्यक्ष नीतीश डालमिया, प्रेम रामचंदानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।















