केंद्रीय बजट 2026-27 से छत्तीसगढ़ की बेटियों, मरीजों और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई ताकत: सुश्री लता उसेण्डी”

Must Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं और आधारभूत संरचना को नई मजबूती देने वाला साबित होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश के हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की घोषणा से छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की बेटियों और मातृशक्ति को सीधा लाभ मिलेगा। इससे छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा तक पहुंच और उच्च शिक्षा में भागीदारी को नया संबल मिलेगा।
सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि कैंसर के इलाज में प्रयुक्त 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने का निर्णय मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कैंसर पीड़ितों का इलाज अधिक सुलभ और किफायती बनेगा। उन्होंने इसे आम जनता के स्वास्थ्य हित में लिया गया संवेदनशील और मानवीय निर्णय बताया।
उन्होंने आगे कहा कि देश में 3 नए आयुर्वेद कॉलेज खोलने की घोषणा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिसमें छत्तीसगढ़ की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। इससे प्रदेश में आयुर्वेदिक शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही 3 नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थानों की स्थापना से फार्मेसी और हेल्थ सेक्टर में कुशल मानव संसाधन तैयार होगा, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा।
सुश्री उसेण्डी ने कहा कि रेलवे बजट में छत्तीसगढ़ के लिए भारी बढ़ोतरी राज्य के विकास को नई रफ्तार देगी। विशेष रूप से खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा (278 किमी) तथा रावघाट–जगदलपुर (140 किमी) जैसी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया गया है। इससे बस्तर अंचल से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा आम नागरिकों की आवागमन सुविधा में बड़ा सुधार होगा।
अंत में सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ के लिए विकास का मजबूत रोडमैप लेकर आया है। यह बजट बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा, मरीजों के इलाज की सुलभता, युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार और राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देकर विकसित भारत के लक्ष्य को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाएगा।

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This