✨कोरबा में शाही स्वागत की तैयारी: 10 सितंबर को आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार

Must Read

कोरबा। जिले में इस वक्त माहौल किसी बड़े शाही मेहमान के आगमन जैसा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को कोरबा पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी ताक़त झोंक दी है। बरसात के बावजूद कलेक्टोरेट परिसर और शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत व सफाई का काम तेज़ी से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इसी दिन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के लगभग आधे मंत्रीमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे। इसमें विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध तरीके से ज़मीनी स्तर पर लागू करने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कोरबा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर न सिर्फ प्रशासनिक हलचल बढ़ी हुई है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी गहमागहमी तेज़ हो गई है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक सभी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING:डीप फ्रीजर का स्विच ऑन करना भूला अस्पताल, शव सड़ने से मचा हंगामा

कोरबा, 21 अप्रैल । शहर के टीपी नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक परिवार...

More Articles Like This