Sunday, February 15, 2026

कोरबा में भाजपा का नया कार्यालय, अटल स्मृति भवन का सीएम साय करेंगे भूमिपूजन

Must Read

कोरबा।  कोरबा में भारतीय जनता पार्टी का नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन 2 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा। यह भवन लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर पुलिस लाइन के सामने रिसदी रोड पर बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपये है यह भवन भाजपा की विचारधारा, संस्कार और राष्ट्र प्रथम की भावना को सुदृढ़ करने वाला वैचारिक केंद्र होगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी और यह दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श और जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा।भवन भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक सोच से प्रेरित होकर निर्मित किया जा रहा है। अटल जी का विचार था कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है, और उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए यह भवन भाजपा के वैचइस अवसर पर मा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मा. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री के हाथों होगा भूमि पूजनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा भूमि पूजन किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान आरएसएस से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी अलग कार्यक्रम में उपस्थिति की चर्चा है, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई है।अटल जी के विचारों से प्रेरित होकर संगठन को नई दिशा देगा ‘अटल स्मृति भवन’“अटल स्मृति भवन” का प्रस्तावित स्वरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जो प्रशिक्षण, संगठनात्मक बैठकों और वैचारिक संवाद का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह भवन अटल जी के राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा भाव के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। भवन के मॉडल को देखकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश, गर्व और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

तैयारियां अंतिम चरण मेंकार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। मंच, सुरक्षा, आवागमन और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। भाजपा कार्यालय का कोरबा में बनने वाला यह अटल स्मृति भवन प्रदेश भर में एक अलग पहचान बनाएगा और अटल जी के विचारों को जीवंत रखते हुए भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक क्षण साबित होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है । बता दें कि बीजेपी जिला संगठन द्वारा जो बीजेपी के इस कोरबा कार्यालय का प्रारूप मॉडल तैयार किया गया है वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है ।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This