रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे. इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री साय का कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा पहुंचने का है. वे दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित सभा में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौट आएंगे.
राज्य सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है. इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. प्रदेश भाजपा नेताओं ने बिहार चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. खेल जगत में छत्तीसगढ़ की टीमें क्रिकेट, फुटबॉल और टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि धमतरी में आज से बाक्स क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत होगी. नगर में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.















