आर.पी. नगर कोरबा स्थित दशहरा मैदान फेस-1 में लगातार 5 वर्षों से युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

समिति द्वारा तीसरे दिन (29 अगस्त) हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉ. अंजना सिंह (कोरबा), बंशीधर मिश्रा (अकलतरा), हिमांशु हिन्द (इंदौर), अमित शुक्ला (रीवा), विकास बैरागी (नरसिंहपुर) और कोरबा के हास्य कवि हीरामणी वैष्णव ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को ठहाकों से लोटपोट करेंगे
इसी क्रम में चौथे दिन (1 सितम्बर) को जगराता (षष्ठम दिवस) का आयोजन किया जाएगा। इसमें रायगढ़ के युवा भजन गायक महेश साहू अपनी प्रस्तुति देंगे। जगराता कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा।

युवा गणेश उत्सव समिति का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गणेश उत्सव को विशेष बनाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय नागरिकों की भी भारी भागीदारी देखने को मिल रही है।
👉 स्थान : दशहरा मैदान, फेस-1, आर.पी. नगर, कोरबा (छ.ग.)
👉 विशेष आकर्षण : हास्य कवि सम्मेलन और जगराता















