भिलाई। शहर के रिसाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सफाई व्यवस्था को लेकर की गई शिकायत एक महिला के लिए मुसीबत बन गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड में गंदगी की समस्या को लेकर संध्या सिंह नाम की महिला सहित कुछ स्थानीय लोगों ने आयुक्त और महापौर से शिकायत की थी।
इसी शिकायत से नाराज़ होकर रिसाली नगर निगम की वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद माया यादव और उनकी बेटी ने कथित रूप से संध्या सिंह पर हमला कर दिया। घटना तब हुई जब संध्या सिंह मंदिर से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान पार्षद और उनकी बेटी ने मौका पाकर मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ की जा रही मारपीट साफ दिखाई दे रही है।
पीड़िता संध्या सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद माया यादव और उनकी बेटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।















