कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने लिखा CM को पत्र:हादसे के पीड़ितों को 50-50 लाख मुआवजा देने रखी मांग, 20 लोग हुए थे घायल

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही घायलों के नि:शुल्क और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस नेता मीडिया से चर्चा करते हुए।

बगीचा में हुए इस हादसे में अब तक 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, जिसने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे समय में सरकार को तुरंत राहत और मदद पहुंचानी चाहिए।

जशपुर में श्रद्धालुओं को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी थी।

बैज ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में पत्थलगांव हादसे के समय कांग्रेस सरकार ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी। उसी तर्ज पर इस हादसे के पीड़ित परिवारों को भी आर्थिक सहयोग दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ितों के साथ खड़ी हो और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करे।

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को मिले नि:शुल्क उपचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घायलों के इलाज को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि सभी घायलों का इलाज बेहतर अस्पतालों में निःशुल्क कराया जाए और इलाज के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

गौरतलब है कि शुक्रवार को बगीचा में हुए इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही राहत और सहायता की घोषणा करेगी।

पढ़े कांग्रेस अध्यक्ष का पत्र

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This