कोरबा। Indian National Congress के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने गुरुवार को भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री Jai Singh Agrawal के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीपी नगर स्थित Bharatiya Janata Party कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया।
कांग्रेस का आरोप है कि Samoda Village में भाजपा नेता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर तथा Sanatoli Forest में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है और नशे के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के पहले तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के अवैध कार्य सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री Ajay Chandrakar ने स्वयं स्वीकार किया है कि समोदा गांव में पिछले चार वर्षों से अफीम की खेती हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल अफीम की खेती का नहीं, बल्कि प्रशासनिक चूक को भी उजागर करता है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में यह अफीम की खेती के लिए भी जाना जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष Mukesh Rathore ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इस अवैध खेती को किस मंत्री या अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। उनका आरोप है कि भाजपा नेता गांव वालों को डराकर लंबे समय से यहां अफीम की खेती करवा रहे हैं।
ग्रामीण अध्यक्ष Manoj Chauhan ने कहा कि अवैध अफीम खेती के मामले में असली आरोपियों को बचाया जा रहा है और नौकरों को मुख्य आरोपी बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में लीपापोती करती है तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व महापौर Rajkishore Prasad, पूर्व सभापति Shyam Sundar Soni, प्रदेश सचिव Vikas Singh, महिला कांग्रेस अध्यक्ष Kusum Dwivedi सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
JB News Korba
मनीष जायसवाल















