हसदेव नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट का निर्माण आवश्यक, नमामि हसदेव सेवा समिति चलाएगी अभियान

Must Read

कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी सहित इसकी सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण तथा तट के सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिये नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती की जाती है। दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक हसदेव नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट का निर्माण करना आज समय की सबसे आवश्यक मांग है।

उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान नमामि हसदेव सेवा समिति के श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, चन्द्र किशोर श्रीवास्तव, रणधीर पाण्डेय, नरेश कुमार अरोरा, रवीन्द्र कुमार पाराशर व यशवंत कुमार मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि सदेव नदी का यह क्षेत्र आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। परंतु वर्तमान में यह क्षेत्र असुरक्षित, अव्यवस्थित और प्रदूषणग्रस्त हो गया है।शासन-प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से इसे विश्वस्तरीय रिवर फ्रंट में बदला जा सकता है। हसदेव नदी का यह रिवर फ्रंट न केवल कोरबा की भौगोलिक और धार्मिक गरिमा को बढ़ाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक धरोहर भी स्थापित करेगा। नमामि हसदेव सेवा समिति इस पवित्र कार्य के लिए जन-जागरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा जन संवाद आदि में शासन-प्रशासन के हर प्रयास में सहयोगी बनने के लिए तैयार है। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के दोनों किनारों पर दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवर फ्रंट निर्माण करवाने शासन प्रशासन को पत्र दिया जाएगा।जनजागरण के लिए दो चरणों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण 9 अगस्त से 7 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान के प्रथम चरण में जनप्रतिनिधियों एवं आध्यात्मिक संगठनों, धार्मिक सामाजिक, व्यावसायी, कर्मचारी संगठनों आदि के प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य नागरिकों से पवित्र कार्य के समर्थन में हस्ताक्षर कराया जाएगा। संकल्प सभा 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। रिवर फ्रंट निर्माण करवाने तन, मन और धन से सहभागी होने का संकल्प लेंगे। 5 नवम्बर से 4 दिसंबर तक हस्ताक्षर अभियान के द्वितीय चरण में जिले के नागरिकों से पवित्र कार्य के समर्थन में हस्ताक्षर कराया जाएगा। इसके अलावा समिति द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम में 9 अगस्त को हसदेव आरती, 7 सितंबर को हसदेव आरती, 7 अक्टूबर को संकल्प सभा, 1 नवम्बर को कलश यात्रा, 1 से 5 नवम्बर तक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और 5 नवम्बर को हसदेव महाआरती सर्वमंगला घाट में आयोजित होगी।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This