भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर दी बधाई और शुभकामनाएं

Must Read

कोरबा। कोरबा अंचल में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ के साथ भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को उनके नए संगठनात्मक दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भेंट-मुलाकात के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पुष्प कला साहू, जिला महामंत्री स्वाति कश्यप, जिला मंत्री चंचला राठौर, राखी तिवारी, केया सेन, निर्मला साहू तथा तारा चंद्रा उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिला मोर्चा की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना करी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की...

कोरबा, 16 मार्च । हर पांच साल में पत्नी बदलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक...

More Articles Like This