वीडियो कॉल पर बेटियों ने देखा पिता का अंतिम संस्कार, कहा— “जल्दी करो, हमें नहाना भी है”

Must Read


सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत से एक बेहद भावुक और चर्चा में आया मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार, मुंबई के कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरतन गुप्ता (74) का निधन सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में हो गया। बताया गया कि वह पिछले तीन वर्षों से वहीं रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी का भी दो वर्ष पहले उसी आश्रम में निधन हो चुका था।


आश्रम प्रबंधन के अनुसार, पिता के निधन की सूचना उनकी तीनों बेटियों को दी गई, लेकिन उन्होंने दूरी और समय का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार में आने से इनकार कर दिया। बताया गया कि बेटियों ने ऑनलाइन ₹5100 भेजकर अंतिम संस्कार कराने की बात कही।
जब मुखाग्नि देने का समय आया तो बेटियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया देखने की इच्छा जताई। आश्रम संचालक का दावा है कि वीडियो कॉल के दौरान एक बेटी ने जल्द अंतिम संस्कार करने की बात कहते हुए कहा, “जल्दी करो, हमें नहाना भी है।”
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पारिवारिक संवेदनाओं तथा बुजुर्गों के प्रति बदलते व्यवहार से जोड़कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

अटल प्रतिमा निर्माण विवाद ने पकड़ा तूल, युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,देखिए विडिओ

अर्धनग्न प्रदर्शन की कोशिश पुलिस ने रोकी, नगर पालिका परिसर में जमकर हुई नारेबाजी; CMO और ठेकेदार की जांच...

More Articles Like This